लॉकडाउन में रोजाना 10 मिनट अभ्यास से मांसपेशियां मजबूत बनाएं
6 अप्रैल 2020
सेहत दुरुस्त रखने के लिए व्यायाम बेहद जरूरी है, यह तो सभी जानते हैं लेकिन लॉकडाउन के समय में यह आसान नहीं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी यौगिक क्रियाएं बता रहे हैं जिनकी मदद से आप खुद को फिट रख सकते हैं। रोजाना 10 मिनट के इस अभ्यास से आप न सिर्फ पीठ के ऊपरी हिस्से को मजबूत बना पाएंगे, बल्कि मांसपेशियों, शरीर के बीच के हिस्से को भी ज्यादा सक्रिय बना सकेंगे। खास बात यह है कि सोफा, बेड की मदद से आप इसे आसानी से कर सकते हैं।
पोटैटो हिप स्ट्रेच :-
बिस्तर पर आराम से लेट जाएं। दोनों पैरों को सीधा रखें। हाथों को कूल्हे के पास ले जाएं और सीधा रखें। पहले दाएं पैर को मोड़ते हुए घुटने को सीने तक ले जाने की कोशिश करें। इस स्थिति में करीब बीस सेकेंड तक रहें। अगर दिक्कत हो तो आप इस समय को कम भी कर सकते हैं। इसके बाद पैर को फिर सीधा कर लें। यही प्रक्रिया दूसरे पैर से भी अपनाएं। इस यौगिक क्रिया को आप चार से पांच बार कर सकते हैं।