Champions in Sikai Martial Arts - राज्य स्तरीय सिकई मार्शल आर्ट में नागपुर की सफलता
कराटे |
27-Dec-2022
250
नागपुर
नागपुर जिला सिकई मार्शल आर्ट असोसिएशन के खिलाड़ियों ने हाल ही में आयोजित 23 वी राज्यस्तरीय सिकई मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उनके इस प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों का चयन अब राष्ट्रीय सर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
स्पर्धा के 11 और 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में संचित अग्रवाल ने दो स्वर्ण पदक, आनंद अमलानी ने एक स्वर्ण व कास्य पदक, अनुभूति जैन ने एक स्वर्ण पदक, लीला पुनियानी एक स्वर्ण और एक रजत पदक, वंशिका पारेख एक स्वर्ण एक रजत पदक, *प्रीत सारंग रोकड़े* एक स्वर्ण एक रजत पदक और जियाना वखारिया और घनश्याम गुप्ता ने कांस्य पदक और दक्ष अग्रवाल और धैर्य जैन ने एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया है।
इन सभी को सिकई एसोसिएशन महाराष्ट्र के अध्यक्ष श्री मजहर खान सर, महबूब अंसारी, प्रीतम पिंजारकर के हाथो पदक देकर सम्मानित किया गया। इन खिलाड़ियों को प्रशिक्षक मनिष सूर्यवंशी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय प्रशिक्षक मनिष सूर्यवंशी के साथ अपने माता-पिता को दिया है।