ARCHERY: तीरंदाजी में हरियाणा टीम ने जीते 5 स्वर्ण पदक
36वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के खिलाड़ी उम्दा प्रदर्शन करके राज्य के नाम नई-नई उपलिब्धयां जोड़ रहे हैं। तीरंदाजी टीम ने अपना जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब जीता है। टीम ने 05 गोल्ड मेडल जीतकर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। इससे पहले भी हरियाणा नेट बॉल खेल में ओवरऑल चैंपियन बन चुका है। तीरंदाजी में लड़कियों के रिकर्व एकल मुकाबलों में संगीता मलिक ने स्वर्ण, टीम वर्ग में संगीता मलिक, प्रीति, भजन कौर और अविन मलिक ने स्वर्ण पदक जीते हैं। इसके अलावा मिक्सड टीम में भजन कौर और आकाश मलिक ने स्वर्ण पदक जीता है। हरियाणा के खाते में 29 स्वर्ण सहित कुल 72 पदक : राज्य के खिलाड़ियों का नेशनल गेम्स में पदक जीतने का सिलसिला लगातार जारी है।
आज 7 अक्तूबर शाम साढे 5 बजे तक हरियाणा के खाते में 29 स्वर्ण पदक, 23 रजत और 20 कांस्य पदक हैं। अभी तक हरियाणा के खिलाड़ियों ने एक्युएिटक्स में 01 रजत और 01 कांस्य पदक, तीरंदाजी में 05 स्वर्ण पदक, एथलेटिक्स में 03 स्वर्ण, 03 रजत और 05 कांस्य पदक, साइकिलिंग में 02 स्वर्ण और 02 रजत पदक, फेंसिंग में 01 स्वर्ण, 01 रजत और 02 कांस्य पदक, कबड्डी में 02 कांस्य पदक, नेट बॉल में 02 स्वर्ण, रोइंग में 03 रजत और 01 कांस्य पदक, रग्बी में 01 स्वर्ण पदक, शूटिंग में 02 स्वर्ण, 03 रजत और 02 कांस्य पदक, टेबल टेनिस में 01 रजत पदक, टेनिस में 01 कांस्य पदक, वेटलिफ्टिंग में 01 स्वर्ण, 02 रजत और 02 कांस्य पदक, कुश्ती में 12 स्वर्ण, 07 रजत और 04 कांस्य पदक जीते हैं।